हल्द्वानी, फरवरी 19 -- नैनीताल। रोटरी क्लब नैनीताल की ओर से आज रोटरी पीस कार रैली डीएसए मैदान से आयोजित की जाएगी। रोटरी मंडल 3110 के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष राजेन विद्यार्थी के नेतृत्व में यह पीस कार रैली बरेली रुद्रपुर से आज गुरुवार को काशीपुर होते हुए शाम 3 बजे नैनीताल पहुंचेगी। नैनीताल रोटरी क्लब के सदस्य अपने वाहन में बारापत्थर के समीप इस पीस कार रैली का स्वागत करने के बाद रैली में शामिल होकर डीएसए मैदान पहुंचेंगे। जहां भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के इंटरैक्टर्स द्वारा रैली का स्वागत किया जाएगा। कार रैली को शाम 5 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना किया जाएगा। रैली संयोजक विक्रम सयाल ने कार रैली में भाग लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.