नैनीताल, जनवरी 22 -- नैनीताल। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को आज बसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा। मल्लीताल स्थित श्रीराम सेवक सभा में उपनयन संस्कार कराए जाएंगे। आचार्य प्रकाश जोशी ने बताया कि बसंत पंचमी तिथि मध्यरात्रि 1:46 बजे तक रहेगी। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र दोपहर 2:33 बजे तक, परिधि योग शाम 3:59 बजे तक रहेगा। चंद्रमा प्रातः 8:30 बजे तक कुंभ राशि में रहेंगे। जिसके बाद में मीन राशि में प्रवेश करेगा। मां सरस्वती की पूजा पीले वस्त्र व पीले पुष्पों के साथ की जाती है। इधर, श्री रामसेवक सभा में आज उपनयन (जनेऊ) संस्कार कराए जाएंगे। इसके लिए 36 से अधिक बटुकों ने पंजीकरण कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.