बदायूं, अगस्त 11 -- शासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि आज 11 अगस्त को सुबह सवा आठ बजे शहर के पुलिस लाइन मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। यह तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलेगी। तिरंगा यात्रा वापस पुलिस लाइन पर संपन्न होगी। इसमें अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस कर्मी, राजनीतिक, जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, सेना कर्मी सहित शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...