जौनपुर, फरवरी 23 -- जौनपुर, संवाददाता। बाबा संत गाड्गे जयंती की तैयारी को लेकर रविवार को केरारवीर मंदिर परिसर में श्री संत गाडगे धोबी कल्याण समिति की बैठक की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश कन्नौजिया ने अध्यक्षता की। बैठक में पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकालकर संत गाड्गे के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी यानी आज भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। अध्यक्ष संजय कन्नौजिया ने बताया कि शोभायात्रा सुबह 11 बजे भंडारी स्टेशन से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा और ओलंदगंज होते हुए केरारवीर स्थित नवनिर्मित श्री संत गाडगे धोबी धर्मशाला पहुंचेगी और समापन सभा होगी। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार कन्नौजिया सहित बड़ी...