बलिया, दिसम्बर 20 -- लालगंज। खपड़िया बाबा के 40वें निर्वाण दिवस पर 21 दिसम्बर यानि आज रविवार को अतिद्वय रूद्रमहायज्ञ की जलयात्रा संकीर्तन नगर आश्रम श्रीपालपुर के परिसर से सुबह आठ बजे निकलेगी। हाथी, घोड़ों और वाहनों के साथ आकर्षक झांकियों से सजी यह जलयात्रा शिवपुर गंगा घाट पहुंचेगी। यहां से कलश में जल भरकर आश्रम पर पहुंचेंगे। आयोजकों ने बतााय कि 22 दिसम्बर सोमवार को पंचांग एवं वेदी पूजन, जबकि 23 को अरणि मंथन के साथ विधिवत यज्ञा का शुभारंभ होगा। एक जनवरी को दोपहर 2.10 बजे महाआरती तथा दो जनवरी को महायज्ञ की पुर्णाहुति तथा तीन जनवरी को भंडारा का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...