हाथरस, अक्टूबर 6 -- आज निकलेगी महाराज अम्बरीष जी की शोभायात्रा हाथरस। अखिल भारतीय माहौर, क्षेत्रिय स्वर्णकार समाज जिला संगठन के तत्वावधान में सोमवार को शरद पूर्णिमा के मौके पर महाराज श्री अम्बरीष जी की शोभायात्रा शहर के लोहट बाजार स्थित गंगा महारानी मंदिर से पूजा अर्चना के साथ निकाली जाएगी। जयंती अध्यक्ष जीतू वर्मा व सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा व कार्यक्रम का शुभारंभ सुरजन सिंह वर्मा आगरा, पूर्व चेयरमैन सौख व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, दीप प्रज्जवलन प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा, सभापति के रूप में जगदीश सौनी जयपुर, उपभापति के रूप में मनोज वर्मा आगरा, झंडारोहणकर्ता सर्वेश सिंह डब्बू अलीगढ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सभा के पदाधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.