हमीरपुर, फरवरी 14 -- हमीरपुर/महोबा, संवाददाता। महाशिवरात्रि की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही है। भक्तों पर भोले की भक्ति सिर चढ़कर बोल रही है। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की बारात निकालने की गांव-गांव में तैयारियां चल रही है। जनपद में सरीला, बेरी, शंकरपुर जैसे गांवों में ऐतिहासिक शिवबारातें निकाली जाती हैं, जिसमें आसपास के गांवों से भारी भीड़ उमड़ती है। महोबा मुख्यालय की चारों दिशाओं में भोले विराजमान है। मान्यता है कि चारों दिशों में शिवमंदिर से वीर भूमि की रक्षा होती है। सरीला की शिवबारात में उमड़ेगी भीड़, आठ स्थानों पर बैरिकेडिंग सरीला। महाशिवरात्रि पर रविवार को प्राचीन शल्लेश्वर मंदिर से शिव बारात निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर में रविवार की सुबह चार बजे से जलाभिषेक शुरू होगा। ...