बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. हुलेश मांझी शुक्रवार को नालंदा जिले के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे जिले में संचालित बाल गृह, विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान और बालिकाओं से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान बच्चों की सुरक्षा, सुविधाओं और अधिकारों से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...