गढ़वा, अगस्त 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सोमवार के रंका प्रखंड के सिरोई में वन विभाग की ओर से 76 वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया। उसमें उपस्थित लोगों ने पर्यावरण के संरक्षण को लेकर संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी सहित विभाग के अन्य पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। मौके पर विधायक ने कहा कि पेड़-पौधा के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अगर हम सभी आज नहीं चेते तो भविष्य में लोगों को अपने साथ ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चनला पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लगातर वनों की कटाई और उसका दोहन से पर्यावरण असंतुलित हो गया है। पर्यावरण को संतुलित करने के लिए सबों को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। विधायक ने कहा कि पहले के समय में लोग कूप का पानी पीते थे। उस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.