घाटशिला, अगस्त 29 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में मंईयां योजना के लाभ से वंचित महिलाओं के लिए मानगो अंचल व जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में दो दिन चला शिविर अब शनिवार को लगाया जाएगा। शुक्रवार का शिविर शहर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त के आदेश से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभ से वंचित महिलाओं की समस्या का समाधान करने के लिए तीन दिवसीय डीबीटी लिंक शिविर का आयोजन प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में किया गया है। जिला मुख्यालय में शिविर नहीं है, परंतु वहां आने वालों को निराश लौटाने के बजाय उनका आवेदन रख लिया जा रहा है। बाद में उसे संबंधित प्रखंड या अंचल को भेज दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.