मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- मुरादाबाद। आज नववर्ष 2026 के स्वागत के मद्देनज़र शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि आज रात्रि में नो एंट्री का समय रात 2.00 बजे तक रहेगा और इसी अवधि तक यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि आज आयोजित नववर्ष कार्यक्रमों के चलते रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी, ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक यातायात ने नागरिकों से अपील की है कि वे आज यातायात नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सुरक्षित तरीके से अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.