हापुड़, सितम्बर 21 -- नगर की रेलवे रोड स्थित लाला शंभू मल की धर्मशाला से शोभा यात्रा शुरु होकर रामलीला मैदान में जाकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में जनक द्वारा माता सीता का स्वयंवर रचा कर देश विदेश के राजा और रावण भी शामिल हुए। शोभायात्रा में रावण, भगवान परशुराम, महाराजा जनक, प्रभु राम लक्ष्मण और विश्वामित्र की झांकी ने सबका मन मोह लिया। मेलाधिकारी अखिलेश मित्तल ने बताया कि वृंदावन से आए स्वामी बृज किशोर के कलाकारों ने मंच पर लीला की प्रस्तुति दी। आज प्रभु राम की भव्य बारात का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 30 से अधिक झांकियां शामिल होंगी। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश मित्तल, मंत्री संदीप जिंदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मोदी, सुभाष चंद्र गोयल, धर्म मित्तल, केशव शर्मा, मनोज गर्ग, उदित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.