रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम रुद्रपुर को स्वच्छता और शहरी विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान बुधवार को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदान करेंगे। पुरस्कार स्वरूप निगम को 25 लाख रुपये की नगद राशि भी दी जाएगी। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मेयर विकास शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि नगर निगम और नागरिकों की साझा मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सफाई कर्मियों, अधिकारियों और नगरवासियों के सहयोग की सराहना की। मेयर ने बताया कि निगम जल्द ही नई सेवाएं शुरू करेगा, जिनमें ई-श्रमिक कार्ड, समाज कल्याण योजनाओं की सुविधाएं, राशन कार्ड निर्माण और सीएससी सेंटर संचालन शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी रुद्रपुर के पहले आयुष्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.