सिद्धार्थ, फरवरी 11 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज क्षेत्र के धोबहा चौराहा पर बुधवार को दिन में दो बजे भाजपा की ओर से केंद्रीय बजट समीक्षा सभा आयोजित की गई है। इसमें पूर्व मंत्री जयप्रकाश निषाद शामिल होंगे। यह जानकारी मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर केंद्रीय बजट की योजनाओं एवं उनके लाभों को समझें। इस दौरान लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, दिलीप पाण्डेय, संजय मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...