बक्सर, मई 2 -- रघुनाथपुर। ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली गांव निवासी व वर्तमान में दिल्ली की भाजपा सरकार में परिवहन, स्वास्थ्य, विज्ञान व प्रोद्यौगिकी मंत्री डॉ. पंकज सिंह शनिवार को बक्सर आएंगे। भोजपुर जिले के गड़हनी में चल रहे लभुआनी महोत्सव में हिस्सा लेने के बाद पंकज सिंह अपने पैतृक गांव आएंगे। मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गांव आ रहे पंकज सिंह के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है। गांव में लोगों में काफी उत्साह है। वह अपने लाल को मंत्री बनने के बाद देखने व सुनने के लिए बेताब है। हालांकि डॉ. पंकज सिंह अपने बड़े भाई सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता मनोज सिंह के साथ हर साल अपने गांव में आते है। यहां अपनो के बीच काफी समय व्यतीत करते है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि देर शाम वह पुन: दिल्ली वापस लौट जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.