जमशेदपुर, मई 31 -- जमशेदपुर। सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका एवं शिरडी यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन आज धनबाद से खुलेगी। आईआरसीटीसी की देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत समेत भारत की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत से अवगत कराने के तहत यह भारत गौरव ट्रेन चलाई जा रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। यात्रा पर प्रति यात्री 23 हजार 575 और 39 हजार 990 रुपये खर्च होंगे। आईआरसीटीसी के सहायक मैनेजर उम दत्ता और मुख्य सुपरवाइजर किंकर राय चौधरी ने बीते दिन टाटानगर में यह जानकारी दी थी। बताया था कि भारत गौरव ट्रेन बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के तीर्थ यात्रियों के लिए चलेगी। धनबाद से खुलने वाली यह ट्रेन हजारीबाग, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.