रुडकी, अक्टूबर 2 -- महानगर जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के तत्वावधान में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। गांधी वाटिका स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ओर उन्हें याद किया गया। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आज जिस दौर में देश है इस समय गांधी के विचारों की सबसे अधिक जरूरत देश को है। कहा कि महात्मा बुध के बाद महात्मा गांधी ने ही सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने का बड़ा काम किया था। कहा कि भाजपा सरकार की कुरीतियों के कारण बेरोजगारी और निराशा के चलते युवा नशे की तरफ जा रहे हैं। आज देश के युवाओं को गांधी और शास्त्री की सज्जनता सरलता और देश प्रेम के मार्ग पर चलना चाहिए। पूर्व मंत्री राव शेर मोहम्मद ने कहा कि गांधी और शास्त्री के देश के लिए बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.