बागेश्वर, जनवरी 1 -- बागेश्वर। 20 वीं बटालियन द कुमाऊं रेजीमेंट ने अपना 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान वक्ताओं ने बटालियन की उपलब्धियां गिनाईं। कहा, देश की रक्षा में बागेश्वर जिले के जवानों ने भी अहम भूमिका निभाई है। दीप पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने सेना की धुन पर मार्च पास्ट किया। इस दौरान बटालियन की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बटालियन ने चार शौर्य चक्र, 13 सेना मेडल, पांच विशिष्ट सेवा मेडल, 40 थल सेनाध्यक्ष प्रशंसा पत्र, 60 जीओसीएनसी, दो फोर्स कमांडर प्रशंसा पत्र, यूएन मिशन तथा एक मेन्सन इनं डिस्पैच प्राप्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...