बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। महाशिवरात्रि पर वनखंडीनाथ मंदिर प्रांगण से धूमधाम से शिव बारात निकाली जाएगी। देवाधिदेव महादेव के विवाहोत्सव पर्व महाशिवरात्रि पर शिव बारात में सांस्कृतिक परंपरा जीवांत होगी। भोले बाबा की बारात में भूत-प्रेत के वेश में निकले बारातियों की झलक देखने को मिलेगी। रोडलाइट के साथ बैंडबाजे की भी व्यवस्था की गई है। मंदिर के पुजारी केदारपुरी ने बताया कि रविवार की शाम सात बजे पार्थिव शिवलिंग का लघु रुद्राभिषेक कर शाम साढ़े सात बजे शिव बारात निकाली जाएगी। आठ बजे रात में द्वार पूजन होगा। रात्रि साढ़े आठ बजे महारुद्राभिषेक के बाद रात्रि 11 बजे भजन गायन होगा। रात में एक बजे यत्र पूजन, दो बजे यज्ञ के बाद सोमवार सुबह सात बजे वैदिक आरती होगी। शिव-विवाह कार्यक्रम के लिए यहां विधिवत शादी का कार्ड भी छपवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.