मऊ, मार्च 1 -- मऊ। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे पवित्र महीना रमजान शनिवार एक मार्च से शुरू हो रहा है। शनिवार को चांद देखे जाने के बाद से ही तरावीह शुरू हो जाएगी, जबकि रोजा रविवार से शुरू होगा। मार्च के पूरे महीने में मुस्लिम समाज के लोग अल्लाह की इबादत करेंगे और रोजा रखेंगे। रमजान का महीना चांद देखने के बाद शुरू होता है और चांद दिखने पर ही ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसे इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र माना जाता है। इस साल रमजान की शुरुआत एक मार्च से हो सकती है, जबकि दो मार्च से रोजा रखा जाएगा। रमजान के महीने को इस्लाम में सबसे पाक माना जाता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग न केवल रोजा रखते हैं, बल्कि गरीबों की मदद करने, भूखे को खाना खिलाने और बुराई से दूर रहने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.