संतकबीरनगर, मार्च 29 -- लोहरौली, संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। आज यदि चांद का दीदार हुआ तो ईद सोमवार को मनाई जाएगी। ईद-उल-फित्र मनाने के लिए हर तरफ तैयारी चल रही है। माह-ए-रमजान का रविवार को 29 वां रोजा पूरा हो जाएगा। मस्जिादों ईदगाहों व घरों की साफ- सफाई के साथ सजावट का कार्य शुरू हो गया। इसके अलावा कास्मेटिक,चूड़ी, कुर्ता पायजामा, जूता- चप्पल की खरीदारी शुरू हो गई। महीने भर से सुनसान पड़ी मार्केट व दुकानों पर रौनक लौट आई। प्रत्येक दिन लाखों का व्यापार होने लगा। हर तरफ ईद की खुमारी दिखाई देने लगी है। शहर से लेकर देहात तक बाजार पूरी तरह से गुलजा हो गई है। 29 रोजा पूरा होते ही हर तरफ ईद की खुशियां दिखाई पड़ने लगी। ईद की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। ईद की खुमारी हर किसी पर चढ़कर बोल रही हैं। बाजारों में खरीदारी से बाजार गुलजार दिखाई दे रहा है। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.