अल्मोड़ा, अक्टूबर 2 -- अल्मोड़ा। बीते कुछ समय से जगह का अभाव झेल रहे दशहरा महोत्सव को आज भव्य रूप दिया जाएगा। मुख्य संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट ने बताया इस बार महोत्सव में जुलूस के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बताया कि दशहरा महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और लोक परंपराओं का जीवंत उत्सव है। यहां दशहरे पर बनने वाले पुतले केवल रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि समाज में व्याप्त बुराइयों और समसामयिक मुद्दों पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी भी करते हैं। यही कारण है कि अल्मोड़ा का दशहरा पूरे देश में विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, अध्यक्षता दशहरा समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की के अलावा विधायक और मेयर भी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.