वाराणसी, मार्च 7 -- वाराणसी, संवाददाता। उत्तर-पछुआ हवा की रफ्तार शुक्रवार से कमजोर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नौ तारीख से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मैदानी इलाकों में सिर्फ बादलों की आवाजाही होगी, लेकिन बारिश नहीं होगी। इससे होली तक मौसम सुहाना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद तापमान बढ़ेगा। इससे पहले गुरुवार को भी तेज उत्तर-पछुआ हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 27.2 डिग्री पर तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री गिरकर 12.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। आर्द्रता 15 फीसदी रहने से वातावरण शुष्क रहा। पूरे दिन लोगों को सिहरन महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.