उन्नाव, मई 3 -- फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र के दोस्तपुर शिवली गांव स्थित त्यागी बाबा आश्रम में विशाल दुर्गा जागरण का आयोजन तीन मई शनिवार को होगा। आयोजक रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि त्यागी बाबा एक महान संत थे। जिनकी मूर्ति की स्थापना उनके आश्रम में की जा चुकी है। आश्रम स्थल पर माधव जागरण पार्टी से संगीतमय दुर्गा गीतों का जागरण होगा और अनिकेत बांके बिहारी झांकी ग्रुप से देवी देवताओं की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। जागरण में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर अपनी अरदास लगा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.