भागलपुर, जनवरी 9 -- भागलपुर। टीएमबीयू में शुक्रवार को तीन विषयों के शिक्षकों की काउंसलिंग होगी। इनकी नियुक्ति बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएसी) से हुई है। इसमें पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत और संगीत के शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों की काउंसलिंग के साथ ही पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उनके साथ होम साइंस विषय के शिक्षकों की भी पोस्टिंग होगी। होम साइंस विषय के शिक्षकों की पोस्टिंग पिछले छह माह से काउंसलिंग के बाद अटकी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...