चम्पावत, दिसम्बर 19 -- चम्पावत। जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के तीन स्थानों पर 20 दिसंबर को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे आमजन को सरकारी सेवाओं का आसान और त्वरित लाभ मिल सके। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि शनिवार को प्राथमिक विद्यालय खर्ककार्की, पंचायत भवन ज्ञानखेड़ा और लोहाघाट के चौड़ीराय में बहुउद्देशीय शिविर लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...