आगरा, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को ताजमहल सहित सभी संरक्षित स्मारकों में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ये आदेश जारी किया है। इससे आम पर्यटकों को भी फायदा होगा। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर सभी पर्यटकों को सुबह से शाम तक कई स्मारकों में एंट्री फ्री में मिलेगी। जिन स्मारकों में एंट्री फ्री में मिलेगी उनमें ताजमहल, आगरा किला, मेहताब बाग, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा और अन्य संरक्षित स्मारक शामिल हैं। अधीक्षण पुरातत्वविद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ताजमहल परिसर में एंट्री फ्री में होगी, लेकिन स्मारक के मुख्य गुंबद पर जाने के लिए पर्यटकों को 200 रुपये की टिकट लेनी होगी। यह फीस आम दिनों की तरह ही होगी। इस बार महिला दिवस वीकेंड पर आ रहा है। वीकेंड पर ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.