नई दिल्ली, फरवरी 18 -- या, आज तय होगा दिल्ली में कौन बनेगा मुख्यमंत्री - शाम सात बजे होगी विधायक दल की बैठक - मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी ले सकते हैं शपथ नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को दिल्ली का मुख्यमंत्री तय होगा। पंत मार्ग स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर शाम को विधायक दल की बैठक होगी। इसमें विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रामलीला मैदान में अपनी कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे। आठ फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनावों का नतीजा आया। भाजपा ने आम आदमी पार्टी को हराकर दिल्ली में सत्ता हासिल की। अभी तक पार्टी ने मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं किया है। बुधवार की शाम सात बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पर विधायक दल की बैठक रखी गई है। इस बाबत मंगलवार दोपहर बाद विधायकों को सूचना दी गई। ...