सीतामढ़ी, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर। स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 के जिन छात्रों ने परीक्षा फार्म अब तक नहीं भरा है, उनके लिए परीक्षा विभाग ने एक और मौका दिया है। बीआरएबीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो राम कुमार ने बताया कि छूटे हुए छात्रों के लिए मंगलवार को आधे दिन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। छूटे हुए विद्यार्थी 13 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक अपना परीक्षा फार्म भर सकते हैं। मालूम हो कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 15 जनवरी से होनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...