मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फार्म भरने की मंगलवार को अंतिम तारीख है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामकुमार ने बताया कि छह जनवरी के बाद फार्म भरने के लिए समय नहीं दिया जायेगा। आठ जनवरी तक कॉलेजों को इसकी सूची दे देनी है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा 15 जनवरी से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। 10 जनवरी को एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। परीक्षा में डेढ़ लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। एक से दो दिनों में परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...