लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 6 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन अमन संधू का एक प्रतिनिधि मंडल आज सुबह 10 बजे जिला अधिकारी कार्यालय लखीमपुर में जिला अधिकारी से मुलाकात करेगा। जिसमें किसानों की धान क्रय, डीएपी खाद की उपलब्धता, गन्ना भुगतान समेत अन्य कृषि संबंधी प्रमुख समस्याओं को रखा जाएगा। संगठन ने सभी किसानों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं, जिससे इन समस्याओं के त्वरित समाधान में सहयोग मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.