बदायूं, जनवरी 8 -- बदायूं। जिले में आशा कर्मियों की हड़ताल जारी रही और पिछले 23 दिनों से धरना जारी है। धरना स्थल पर बैठक कर मंडलायुक्त कार्यालय पर नौ जनवरी के प्रदर्शन में भागीदारी और आंदोलन को और प्रभावी बनाने की योजना पर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि आज डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा और कल बरेली में भारी संख्या में एकजुट होकर मंडलायुक्त के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगे पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रोज नए कामों का फरमान जारी हो रहा है ,पर काम करने वाली आशा और संगिनी की 23 दिनों से जारी हड़ताल किसी को सुनाई नहीं देती। इस मौके पर उपाध्यक्ष निर्दोष, सहसचिव मनीषा, कोषाध्यक्ष नीलम, दर्शाना, मीना, मुन्नी, किरण, लांगश्री, वेशावती, रूबी, अर्चना मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...