देहरादून, सितम्बर 29 -- मसूरी के टाउन हाल में मंगलवार को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा। शिविर में श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों, जिला चिकित्सालय व उप जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक रोगियों का परीक्षण करेंगे। उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. खजान सिंह चौहान ने बताया कि उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर बहुउददेशीय शिविर टाउन हाल में आज 30 सितंबर को लगाया जाएगा। इसमें श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल, टीबी रोग की टीम, मानसिक रोग आदि के साथ ही नेत्र रोग, ईएनटी, स्त्री रोग, हड्डी रोग, सामान्य रोग, चर्मरोग, मनोरोग आदि के चिकित्सक रोगियों का निशुल्क परीक्षण करेंगे व निशुल्क दवा वितरित की जाएगी। शिविर में दिव्यांगों को उपकरण वितरित करने के साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाएं जाएंगे ताकि उनको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। रक्तद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.