हरिद्वार, अप्रैल 22 -- ऊर्जा निगम आज उपनगरी ज्वालापुर में सात घंटे की बिजली कटौती करेगा। इस दौरान उपकेंद्र ज्वालापुर की द्वितीय सब डिविजन के उपसंस्थान कड़च्छ और ज्वालापुर द्वितीय पर मरम्मत के काम होंगे। कटौती के कारण क्षेत्र की करीब 35 हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। बुधवार को ऊर्जा निगम उपसंस्थान ज्वालापुर द्वितीय से पोषित फीडर ज्वालापुर पर एलटीएबी केबल स्थापित करने का काम करेगा। उपसंस्थान कड़च्छ पर टेस्टिंग और अनुरक्षण का काम किया जाएगा। मरम्मत काम के लिए उपसंस्थान ज्वालापुर द्वितीय के एक फीडर और उपसंस्थान कड़च्छ से पोषित सभी फीडर को सुबह 10 बजे बंद किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद शाम 05 बजे तक उपसंस्थानों से बिजली की आपूर्ति सुचारू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.