सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- सिद्धार्थनगर। पीएम किसान की 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसमें जिले के 2.90 लाख किसानों के बैंक खातों में लगभग 58 करोड़ रुपये सीधे स्थानांतरित किए जाएंगे। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को हर चार महीने में दो हजार रुपये देती है। इस तरह तीन किस्तों में छह हजार रुपये का वार्षिक लाभ मिलता है। उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सोमवार को बिहार के भागलपुर में एक समारोह में पीएम-किसान की 19वीं किस्त जारी करेंगे। जनपद के 2.90 लाख किसानों को कुल 58 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.