समस्तीपुर, नवम्बर 5 -- समस्तीपुर। जिले के दस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में मौजूद 108 उम्मीदवारों की किस्मत का गुरुवार को मतदाता फैसला करेंगे। सभी उम्मीदवार पिछले एक महीने से अपने अपने क्षेत्र में जनता को आकर्षित करने के लिए लगातार चुनाव प्रचार करने के साथ ही तरह तरह की घोषणा भी कर रहे थे। जिले में पीएम ने जहां चुनावी प्रचार की शुरूआत की। इसके बाद सीएम, नेता प्रतिपक्ष से लेकर तमाम नेताओं ने ताबरतोड़ जनसभा किया। इसमें निर्दलीय व अन्य दलीय पार्टियों के लिए भी उनके कई सभाएं हुई। हालांकि इन सबके बावजूद मुख्य मुकाबला सभी विधानसभा क्षेत्र में राजग व महागठबंधन के बीच ही दिख रहा है। चुनाव मैदान में मौजूद अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशी तमाम प्रयास के बावजूद चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबले में नहीं बदल पाये। जिससे सभी विधानसभा क्षेत्र में आमने सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.