अलीगढ़, मार्च 22 -- अलीगढ़। जनपद में 453 पदों पर चल रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रि भर्ती का परिणाम रविवार को जारी किया जाएगा। बाल विकास विभाग के पोर्टल के अलावा विकास भवन व ब्लाक स्तर पर परिणाम को चस्पा कराया जाएगा। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को परिणाम जारी कर दिया जाएगा। पारदर्शी तरीके से भर्ती की प्रक्रिया अपनाई गई है। 12 हजार से अधिक आवेदन आए थे, जिसमें 453 का चयन किया गया है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार चयन हुआ है। सीडीओ ने बैठाई जांच अलीगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में गड़बड़ी को लेकर सीडीओ ने जांच बैठाई है। मडराक व धनीपुर के ब्लाक अधिकारी शादी समारोह में शामिल होने वाले जोड़ों की जांच करेंगे। सोमवार तक रिपोर्ट देंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने बताया कि अभी तक गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.