हाजीपुर, जनवरी 11 -- महुआ। अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन रविवार को पातेपुर विधानसभा में जनता के दरबार में उपस्थित होंगे और उनकी फरियाद को सुनेंगे। वे लोगों की समस्याओं का निराकरण के लिए विधानसभा में अपने कार्यकर्ताओं को भी लगाया है। शनिवार को जानकारी देते हुए मंत्री श्री रौशन ने बताया कि वह अपने विधानसभा पातेपुर में रविवार को जनता के दरबार में शामिल होंगे। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अपने विधानसभा में लोगों की समस्याएं को सुनने के लिए अपने प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं को लगाया है। लोगों की जो समस्याएं हैं,उसे मौके-ए-वारदात निराकरण करने के लिए पदाधिकारी को भी निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.