मुरादाबाद, फरवरी 2 -- कटघर थाना क्षेत्र में पंडित नगला आरओबी निर्माण कार्य के चलते बंद चल रहा बाइपास रोड का ट्रैफिक बुधवार तीन जनवरी को सुबह 8:00 बजे से छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। दरसअल शब-ए-बारात के चलते बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने एसपी सिटी से इस संबंध में मांग रखी थी। लोगों ने कहा था कि त्योहार पर आने-जाने में दिक्कत न हो इसलिए पंडित नगला बाइपास को खोल दिया जाए। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मुरादाबाद-चंदौसी रेल लाइन पर पंडित नगला रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य के चलते 27 जनवरी से ट्रैफिक पूरी तरह बंद कर दिया गया था। अब बुधवार को सुबह आठ बजे से छोटे वाहनों के लिए यह रूट खोल दिया जाएगा। हालांकि भारी वाहनों का इस रूट पर संचालन अभी प्रतिबंधित रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.