धनबाद, फरवरी 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता फरवरी में ही गर्मी की दस्तक से परेशान लोगों को मंगलवार से राहत मिल सकती है। मौसम का मिजाज बदलेगा। आसमान में बादल छाएंगे, बुधवार से हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान वज्रपात की भी संभावना जताई है। धनबाद में पिछले एक हफ्ते से गर्मी वाली स्थिति हो गई है। घरों में पंखे चल रहे हैं। कंबल-स्वेटर रखने की तैयारी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी होगी। न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आनेवाले एक-दो दिनों में बादलों का असर धनबाद में दिखेगा। 23 फरवरी तक मौसम विभाग ने बादल और बूंदाबांदी की संभावना जताई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.