बेगुसराय, फरवरी 5 -- बीहट। जीरोमाइल पीएसएस के मेंटेंनेंस वर्क को लेकर 33 केवीए तथा 11 केवीए शुक्रवार को छह घंटें के लिए शटडाउन रहेगा। विद्युत प्रशाखा कार्यालय के जेई सुकीर्ति रंजन ने बताया कि बीहट एवं जीरोमाइल में शुक्रवार को पूर्वाह्न दस बजे से लेकर अपराह्न 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगा। जेई ने बीहट फीडर क्षेत्र के उपभोक्ताओं से बिजली संबंधी जरूरी कार्य शटडाउन से पहले करने की अपील की है ताकि शटडाउन के दौरान परेशानी नहीं हो। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...