मुरादाबाद, फरवरी 28 -- माहे रमजान आने को है। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को चांद नजर आ जाएगा और तरावीह शुरू हो जाएंगीं। इतवार को पहला रोजा रहेगा। इसके लिए मस्जिदों और मदरसों से लेकर घरों तक इनकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं। तरावीह के लिए सफे आदि भी साफ कर लिए गए हैं। कई मस्जिदों और मदरसों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। मस्जिदों से लेकर मदरसों तक में तरावीह के दौरान कुरान ए करीम सुनाने के लिए मौलाना और प्रति दिन कितने पारे सुनाए जाएंगे यह भी तय कर लिया गया है। इस्हाक मियां की मस्जिद में मुफ्ताजाब पांच पारे हर दिन सुनाए जाएंगे और तख्त वाली मस्जिद में मौलाना एहतासाब कुरान ए करीम के पांच पारे रोज सुनाएंगे। दीवान का बाजार स्थित मदरसा जामिया नईमिया में तीन, मौलसरी वाली मस्जिद और गुंबद वाली मस्जिदों में दो-दो पारे रोज सुनाए जाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.