रांची, मार्च 2 -- रांची। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय-रांची-पंडित दीनदयाल उपाध्याय परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय से यह ट्रेन तीन मार्च को रवाना होगी। यह ट्रेन शाम चार बजे रवाना होगी और सासाराम-गया-कोडरमा-गोमो-बोकारो स्टील सिटी होते हुए दूसरे दिन सुबह चार बजे रांची पहुंचेगी। रांची से यह ट्रेन चार मार्च रात 9.30 बजे रवाना होगी और दूसरे सुबह 8 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में 20 कोच होगा। 12 को चलेगी गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन रांची। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 12 मार्च को रांची-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन रात 11.55 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन गुरुवार को शाम 7.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन 14 मार्च शुक्रवार के दिन सुबह 11...