बदायूं, फरवरी 16 -- बदायूं। टीबी मुक्त भारत बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के लिए हर महीने की 15 तारीख को एकीकृत नि:क्षय दिवस मनाया जाता है। इस बार रविवार को अवकाश होने के कारण 16 फरवरी को एकीकृत निक्षय दिवस मनाया जायेगा l जिसमें टीबी की बीमारी के साथ-साथ फाइलेरिया, कुष्ठ और कालाजार के संभावित मरीजों को भी खोजा जाएगा। लक्षण वाले मरीजों को आशा कार्यकर्ता के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। बलगम की जांच करने के बाद क्षय रोग निकलने पर अतिशीघ्र इनका उपचार शुरू किया जायेगा। ज़िला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनेश कुमार ने बताया कि इस माह का एकीकृत नि:क्षय दिवस आज 16 फरवरी को मनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...