भागलपुर, फरवरी 22 -- मालदा डिविजन (बिहार, बंगाल एवं झारखंड क्षेत्र में फैला) में कुल पांच 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज एफओबी बनाए जा रहे हैं। इस डिविजन में पहला स्टेशन पीरपैंती है, जहां रविवार को 12 मीटर चौड़े एफओबी के लिए गार्डर चढ़ाए जाएंगे। डिविजन का निरीक्षण कर रहे अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान अप एवं डाउन दोनों दिशाओं में ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। कुल 11 गार्डर चढ़ाए जाएंगे, प्रत्येक का वजन 10 टन है। कार्य के लिए 250 टन क्षमता वाला रोड क्रेन मंगाया गया है। जरूरत से ढाई गुना अधिक क्षमता की तैयारी की गई है। सहायक अभियंता (गति शक्ति) रणवीर कुमार सिंह एवं वरिष्ठ अनुभाग अभियंता रणधीर प्रसाद ने बताया कि अब इस एफओबी पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट भी लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...