रांची, मार्च 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। ईसाई धर्मावलंबी आज ईसा मसीह को क्रूस पर चढ़ाए जाने की घटना को याद कर दुखभोग दिवस के रूप में गुड फ्राइडे (भला शुक्रवार) मनाएंगे। इस दिन सुबह से लेकर शाम तक सभी चर्च में विशेष धार्मिक अनुष्ठान होंगे। कैथोलिक कलीसिया में दुखभोग के 14 स्थानों को स्मरण करते हुए क्रूस रास्ता की विधि पूर्ण कराई जाएगी। वहीं, जीईएल चर्च, सीएनआई चर्च के अलावा अन्य कलीसियाओं के द्वारा सात वाणी की विशेष धर्म विधि पूर्ण की जाएगी। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।गुड फ्राइडे की समय सारणी कैथोलिक कलीसिया संत मरिया महागिरजाघर, सुबह छह बजे प्रात वंदना और पाप स्वीकार सुबह 10.30 बजे क्रूस रास्ता शाम 4.30 बजे, लोयला मैदान में पुण्य शुक्रवार की धर्मविधि शाम सात बजे, लोयला मैदान में क्रूस रास्ता विधि जीईएल चर्च कलीसिया ख्रीस्त गिरजाघर...