गढ़वा, सितम्बर 4 -- गढ़वा। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत चार सितंबर को गढ़वा परिसदन में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सह एआईसीसी पर्यवेक्षक यशोमती ठाकुर पहुंचेंगी। उनके साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर, प्रदेश महासचिव सत्यनारायण सिंह, चंद्रशेखर शुक्ला व पांकी के पूर्व प्रत्याशी सूजरलाल सिंह भी शामिल होंगे। उक्त संबंध में जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने बताया कि प्रदेश के नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष के चयन के लिए एक सप्ताह तक विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों व गांवों में प्रवास करेंगे। उसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.