गुमला, जुलाई 3 -- गुमला, प्रतिनिधि। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को पलमा से गुमला तक बनी 63 किमी लंबी फोरलेन सड़क का लोकार्पण करेंगे। करीब 1900 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सड़क रांची से गुमला की दूरी तय करने वालों के लिए बड़ी सौगात है। नई सड़क के बन जाने से अब राजधानी रांची तक का सफर सुगम और सुरक्षित हो गया है। इस हाईवे का उपयोग झारखंड से ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र तक जाने वाले वाहन करते हैं। जिससे इस मार्ग पर मालवाहन का खासा दबाव रहता है। अब फोरलेन सड़क बन जाने से ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी और सफर का समय भी घटेगा। रांची से गुमला की दूरी जहां पहले ढाई घंटे में तय होती थी,अब वह डेढ़ घंटे से भी कम में पूरी हो सकेगी। सड़क निर्माण से गुमला, लोहरदगा,सिमडेगा और राउरकेला जैसे क्षेत्रों की राजधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.