भागलपुर, दिसम्बर 16 -- भागलपुर। सैंडिस कंपाउंड स्थित इंडोर बैडमिंटन हॉल में आयोजित 37वीं सब जूनियर अंडर-13 नेशनल बालिका-बालक बैडमिंटन चैंपियनशिप में मंगलवार को चार वर्गों क फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बालिका डबल्स में तेलांगना की जोड़ी अन्या प्रोद्दातुर एवं महाराष्ट्र की जोड़ी क्यारा रायना का मुकाबला तेलांगना के दीया आनंद बुरादागुंटा एवं आभा जाधव के साथ होगा। बालिका सिंगल्स में पंजाब के जपलीन कौर का मुकाबला वेस्ट बंगाल के बितामा पॉल के साथ होगा। बालक सिंगल्स में हरियाणा के श्लोक चौधरी रॉय बनाम तमिलनाडु के नोमान पप्पू से होगा। जबकि बालिका सिंगल्स में मणिपुर के एनजी ययीफाबा सिंहा एवं यंगबा मेट्टई थोकोचोम का मुकाबला असम के तनिश तोन्मोय सोनोवाल एवं रहियान जमान की जोड़ी से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...