हरदोई, फरवरी 21 -- हरदोई। जनपद में चल रहे एसआईआर कार्य को गति देने के लिए रविवार को भी सभी परिषदीय विद्यालय खुले रहेंगे। विभाग द्वारा आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी शिक्षकों को निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मतदाता सूची से जुड़े अभिलेखों का सत्यापन, आवश्यक प्रपत्रों का संकलन तथा अन्य प्रशासनिक कार्य व्यापक स्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त दिवस पर भी विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी है, वे भी संबंधित विद्यालय में पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेंगे तथा एसआईआर कार्य में बीएलओ का सहयोग करेंगे। विद्यालय प्रातः 10 बजे से...